कृष्णा नगर कॉलोनी के काली माता मंदिर में हुआ बृहद और भव्य सुंदरकांड का आयोजन
——————————-
*मानस परिवार* द्वारा महीने के चौथे शनिवार पर इस दिव्य और भव्य सुंदरकांड का आयोजन किया गया
———————–
जिला संवाददाता डॉ अजय तिवारी
*अयोध्या (कृष्णा नगर कॉलोनी देवकाली)-* मानस परिवार द्वारा बीते शनिवार को देवकाली मंदिर स्थित कृष्णा नगर कॉलोनी में काली माता मंदिर पर सुंदरकांड का भव्य आयोजन किया गया। इस संगीत मई सुंदरकांड का भव्य आयोजन *सौरभ दुबे* व उनके बड़े भाई *शिशिर दुबे* की अगुवाई में किया गया। इस दिव्य और भव्य सुंदरकांड के आयोजन में भक्त जनों का काफी उत्साह देखने को मिला। सैकड़ो की संख्या में माताएं, बहने,वृद्ध जन व नौजवानों ने भव्य संगीत मई सुंदरकांड में भाग लिया। कार्यक्रम में प्रमुख भूमिका में उपस्थित रहे दीपक पांडे ने बताया इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य सनातन धर्म के प्रति लोगों को जागरूक करना है। कार्यक्रम के आयोजक शिशिर दुबे व सौरभ दुबे ने आए हुए सभी भक्त जनों का राम नामी पटिका भेंट कर अभिवादन किया। कार्यक्रम में पधारे महंत सत्येंद्र पांडे ने कहा मानस परिवार की शुरुआत 25 भक्तों से हुई और आज यह कुनबा बढ़ता जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से महंत दिलीप दास त्यागी ( खड़ेश्वरी मंदिर ), सुशील दुबे, राजेंद्र प्रसाद तिवारी (एडवोकेट), अभिषेक मिश्रा(पूर्व महानगर अध्यक्ष भाजपा), अमल गुप्ता(विधायक प्रतिनिधि), बहन एकता भटनागर, आलोक दुबे (पूर्व देवकाली मंडल अध्यक्ष), हेमंत जायसवाल(देवकाली मंडल अध्यक्ष) मनोज श्रीवास्तव(पूर्व पार्षद देवकाली), रोहित पाठक(देवकाली मंदिर), कीर्ति प्रकाश मिश्रा, विष्णु(मीडिया प्रभारी), देवकाली चौकी प्रभारी एस.एन.सिंह आदित्य मिश्रा, राहुल दुबे, अंकुर शर्मा, नीरज यादव, गौरव श्रीवास्तव, प्रशांत श्रीवास्तव, आदित्य सिंह, स्वप्निल श्रीवास्तव, मानस परिवार के सदस्य रमाकांत तिवारी, राजू मिश्रा, शीतल प्रसाद वर्मा, राजू मिश्रा, रवि, गोपाल दुबे, संजय मिश्रा, राजू श्रीवास्तव, बहन श्वेता राज सिंह, जनार्दन पांडेय(बबलू पंडित) पंडित संतोष मिश्रा(बाबा डन), नीरज पाठक, महंत सत्येंद्र पांडे, अनन्त पाण्डेय, सोनू मिश्रा, दीपक पांडे, प्रमोद गौड़, संतोष मिश्रा(प्रबंधक तक्षशिला कोचिंग), महंत आकाश पाठक, काकू तिवारी, विपिन पांडे, अवनीश मिश्रा, दिनेश मिश्रा, संजय मिश्रा, गोपाल जी दुबे, चंदन सिंह, अरुण पाण्डेय, श्री प्रकाश पाठक, रिक्की चौबे, डॉ अजय तिवारी, पियूष उपाध्याय, पत्रकार संजय यादव, पत्रकार पंकज पाठक के साथ सैकड़ो की संख्या में भक्तजनवा समिति के सदस्य इस दिव्य और भव्य सुन्दरकाण्ड कार्यक्रम में मौजूद रहे।

