अयोध्या में अधिवक्ताओं पर जानलेवा हमला, हाथ-पैर टूटे, लुटा नगद और किया वाहन क्षतिग्रस्त
जिला संवाददाता डॉ अजय तिवारी
रअयोध्या कल विवार शाम 4 बजे शहर के नाका के रामजी समोसा के पास जानलेवा हमला हुआ। अधिवक्ता मित्रगण सिद्धार्थ श्रीवास्तव, शिव दयाल, आकाश गौड़, भागीरय द्विवेदी, अतुल सिंह, शुभम चौरसिया, शहंशाह अबीज और अभिषेक सिंह के साथ विनीत कुमार कनौजिया जा रहे थे, तभी आठ-दस अज्ञात लोगों ने उन्हें रोक लिया।हमलावरों के पास हॉकी ठंडा और लोहे की रॉड थी। हमले में आकाश गौड़ का सिर फट गया, सिद्धार्थ श्रीवास्तव का बायां हाथ फ्रैक्चर हो गया और शिव दयाल के शरीर में गंभीर चोटें आईं। इसी बीच अधिवक्ता अतुल सिंह ने तुरंत डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी।हमलावरों ने जाति सूचक गालियाँ देते हुए 5,200 रुपये की नकदी भी लूट ली और मारूति स्विफ्ट वाहन (UP 51 AW 8513) का वाइपर और आगे का शीशा क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना का भय इतना अधिक था कि किसी ने वीडियो बनाने की हिम्मत नहीं की, लेकिन अतुल सिंह ने चुपके से कुछ रिकार्डिंग सुरक्षित कर ली।प्राथमिकी (FIR) में आरोप लगाया गया है कि हमलावर दबंग और आपराधिक प्रवृत्ति के हैं।पुलिस से अनुरोध किया गया है कि मामले में विधिक कार्रवाई की जाए। कोतवाली नगर में अधिवक्ताओ ने दी तहरीर और गंभीर धाराओं मे पंजीकृत हुआ मुकदमा व चोटहिल के तरफ से पैरवी कर रहे वरिष्ठ *अधिवक्ता उपाध्यक्ष प्रत्याशी राजेश उपाध्याय, शैलेंद्र जायसवाल, अजय श्रीवास्तव, सुधीर श्रीवास्तव जितेन श्रीवास्तव, रवि श्रीवास्तव चंदन त्रिपाठी, राहुल सेन , रितेश श्रीवास्तव आदि सैकड़ो की संख्या में अधिवक्ता कोतवाली नगर पहुंचकर पैरवी किया*

