अयोध्या में कई राज्यों के महापौर का जमावड़ा, एक देश एक कानून पर लगी सहमती

अयोध्या(संवाददाता) सुरेंद्र कुमार। राम नगरी अयोध्या में पहली बार भारतीय महापौर परिषद की 111वीं बैठक में देश भर के 70 महापौर शामिल हुये, जिसमें विकास की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने के तरीकों को लेकर सुझावों का आदान प्रदान हुआ। बैठक का उद्घाटन करने पहुंचे। उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने कहा कि अभी बैठक का यह पहला सत्र हुआ है। अयोध्या के विकास को लेकर उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार अयोध्या को आध्यत्मिक नगरी बनाने के लिये लगातार प्रयास कर रही है और कुछ वर्षों में आने वाले लोगों को अत्याधुनिक सुविधाएं मिलने के साथ ही आध्यात्मिक अयोध्या के दर्शन होंगे। इस बैठक में
74वां संशोधन कानून पर हुई चर्चा की गई।
अखिल भारतीय महापौर परिषद के अध्यक्ष नवीन जैन ने कहा कि बैठक में एक देश-एक नियम व नियमावली मांग उठाई जाएगी, ताकि कई प्रकार विसंगतियों को।दूर किया जा सके। उन्होंने कहा कि कहीं पर 74वां संशोधन लागू हो चुका है तो कहीं पर 74वां संशोधन लागू नहीं है, जिससे कई प्रकार की विसंगतियां उत्पन्न हो रही हैं, उन्होंने कहा कि जब 74वां संशोधन लागू हो जाएगा तो नागरिक सुविधाएं देने में आसानी हो सकेगी। वहीं उन्होंने कहा कि राममंदिर बनने के साथ ही अयोध्या की चर्चा पूरे देश मे हो रही है। उन्होंने कहा भारतीय धर्म नगरी की एक धरोहर है जिसकी भव्यता सुनिश्चित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *