अयोध्या में कोरोना को लेकर जिले में स्वास्थ्य विभाग सतर्क
जिला संवाददाता डॉ अजय तिवारी
अयोध्या।कोरोना को लेकर जिले में स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। *इसी को देखते हुए पहले दिन जिला महिला चिकित्सालय में 40 लोगों का कोरोना जांच के लिए एंटीजन टेस्ट कराया गया।* परंतु *कोरोना टेस्ट में कोई भी व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव नहीं निकला*।इस संबंध में **सीएमओ डॉ सुशील कुमार* ने बताया जल्द ही स्वास्थ्य विभाग को कोरोना टेस्ट के लिए 25000 एंटीजन किट उपलब्ध हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि राम मंदिर के साथ-साथ हनुमानगढ़ लता चौक अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन अयोध्या धाम रोडवेज अयोध्या डिपो रोडवेज स्टेशन के साथ-साथ जिले के सभी सीएचसी केदो पर लोगों की कोरोना एंटीजन टेस्ट किए जाएंगे।

