*अयोध्या में होगा ताज होटल का निर्माण, मैरियट व रेडिशन का भी आया है प्रस्ताव*
अयोध्या (डीकेयू लाइव ब्यूरो) सुरेंद्र कुमार।राम मंदिर निमार्ण के साथ अयोध्या में निवेश बढ़ रहा है। सबसे ज्यादा निवेश होटल व्यवसाय में हो रहा है। देश के बड़े होटल अयोध्या में जमीनों की तलाश रहें हैं। ग्राउन्ड ब्रेकिंग सेरीमनी में 4100 करोड़ का निवेश होने जा रहा है। ताज ग्रुप के द्वारा अयोध्या में 176 करोड़ की लागत से फाईव स्टार होटल का निर्माण किया जायेगा। मैरियट व रेडिशन ग्रुप भी अपना होटल खोलने के लिए उद्योग से सम्पर्क कर चुके है। होटल व्यवसाय में निवेशक सबसे ज्यादा रुचि ले रहे है। पयर्टन विभाग में होटल को लेकर 52 प्रस्तावों के निवेशक अभी कागजी कार्यवाही को पूरा करने में लगे है। आने वाले दिनों में रामनगरी में बड़े-बड़े गु्रप के होटल दिखाई देंगे।
ग्राउन्ड ब्रेकिंग सेरीमनी के लिए 41 सौ करोड़ के प्रस्ताव आये है। हालांकि इसकी अभी कोई तिथि सामने नहीं आयी है। इसके लिए प्रोजेक्ट सत्यापन का कार्य चल रहा है। जिसमें सबसे ज्यादा पयर्टन के प्रस्ताव है।निवेशकों को लेकर कोई दिक्कत न हो। इसके लिए जिला प्रशासन भी एक्टिव हो गया है। जिलाधिकारी ने सभी विभागों को समन्वय स्थापित करते हुए निश्चित समयसीमा के भीतर निवेशकों को एनओंसी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। 100 दिन 100 होटल स्कीम भी चलायी जा रही है। उद्योग विभाग लगातार निवेशकों से सम्पर्क में रहता है। अगर किसी भी निवेशक को कोई दिक्कत आ रही है। तो उसे दूर करने का प्रयास किया जाता है। निवेशकों की हर दिक्कत को निश्चित समयसीमा के भीतर दूर करने का प्रयास किया जाता है। कई बार निवेशक अपनी दिक्कतों को लेकर स्वयं विभाग से सम्पर्क करते है। अगर कोई निवेशक सम्पर्क नहीं भी करता है तो विभाग उससे बात करके दिक्कतों को जानने का प्रयास करता है। जिससे अधिक से अधिक निवेश हो सके। हर 15 दिन पर इसकी समीक्षा भी की जाती है।

