अयोध्या राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज में 24 घंटे एक्सरे हो सकेंगे

*अयोध्या राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज में 24 घंटे एक्सरे हो सकेंगे।*
अयोध्या (डीकेयू लाइव ब्यूरो) सुरेंद्र कुमार। रविवार को दो एक हजार एमए की हाई फ्रेक्वेंसी वाली डिजिटल एक्सरे मशीनों का संचालन किया गया।
शुभारंभ सांसद लल्लू सिंह व नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने किया। मीडिया प्रभारी डॉक्टर डीके सिंह ने बताया कि इससे पहले बच्चों व अस्थमा के मरीजों का एक्सरे नहीं हो पाता था। एक्सरे मशीनों की ईमेज क्वािलटी उच्च स्तर की है। बिजली का खर्च भी कम आएगा। ओपीडी के दौरान दोनों ही मशीनें संचािलत रहेंगी। सांसद लल्लू सिंह ने कहा की केंद्र व प्रदेश सरकार अयोध्या को विश्व के मानचित्र पर ले जाएगी। एयरपोर्ट का निर्माण हो चुका है। रेलवे स्टेशन का कार्य भी लगभग पूरा हो गया था। जिले की स्वास्थ्य सेवाओं का भी खासा ध्यान रखा जा रहा है।
नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा की हमारी सरकार अयोध्या के विकास के प्रतिबद्ध है। इस मौके पर प्रधानाचार्य डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार, उप प्रधानाचार्य डॉ. सत्यजीत वर्मा, वरिष्ठ संकाय सदस्य डॉ. पारस खरबंदा डॉ साकेत गुप्ता व अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *