अयोध्या राम नगरी में सरयू स्नान घाट पर खूनी संघर्ष

अयोध्या (जिला संवाददाता) सुरेंद्र कुमार। अयोध्या राम नगरी में सरयू तट पर
दूरदराज से आए श्रद्धालुओं और प्राइवेट नाव चालकों में जमकर मारपीट हुई जिसमें कई औरतों बच्चों व विकलांगों को भी गंभीर चोट आई है ताजा घटना आज दोपहर करीब 1:00 बजे की बताई जा रही है। सरजू स्नान घाट पर प्राइवेट नाव चालकों की दबंगई जोरों पर हैं आए दिन पैसे के लेनदेन को लेकर दूरदराज से आए यात्रियों के साथ अभद्र व्यवहार व मारपीट की घटनाएं होती रहती हैं।
सरजू स्नान घाट पर प्राइवेट नाव चालकों द्वारा वोटिंग कराए जाने पर यात्रियों से गलत तरीके से मुंह मांगा पैसे की वसूली की जाती है जिससे अगर यात्री पैसे देने में आनाकानी करते हैं तो दर्जनों की संख्या में उपस्थित वहां प्राइवेट नाव चालकों द्वारा बेइज्जत होना पड़ता या मारपीट की घटना तक हो जाती हैं। पूरे सरयू स्नान घाट पर प्राइवेट नाव चालकों का अवैध कब्जा रहता है जिससे यात्रियों को स्नान करने में दिक्कत होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *