अयोध्या राम मंदिर दर्शन की ऑनलाइन बुकिंग फुल, 29 अक्टूबर तक खाली नहीं हैं कोई स्लॉट
जिला संवाददाता डॉ अजय तिवारी
अयोध्या में दीपोत्सव से पहले ही राम मंदिर दर्शन की ऑनलाइन बुकिंग पूरी तरह से फुल हो चुकी है। राम मंदिर ट्रस्ट की वेबसाइट पर ऑनलाइन पास बुक करने की सुविधा है, लेकिन अब स्लॉट्स में जगह मिलना लगभग असंभव हो गया है।
ट्रस्ट की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, इस बार ऑनलाइन बुकिंग का रिकॉर्ड बना है और कुछ ही घंटों में हजारों पास बुक हो गए हैं। देश-विदेश से श्रद्धालु राम मंदिर ट्रस्ट की वेबसाइट के माध्यम से पास बुक कर रहे हैं।

