*विधवा ने न्याय के लिए लगाई एसएसपी से गुहार*
जिला संवाददाता डॉ अजय तिवारी
अयोध्या। *कोतवाली नगर के नहरबाग कालोनी निवासी विधवा रेखा सिंह ने एसएसपी से इंसाफ की गुहार लगाई है।* एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि देवर द्वारा लड़ाई-झगडा, गाली गलौज, मानसिक प्रताड़ना , जान-माल की धमकी एवं जबरन अवैध निर्माण किया जा रहा है। आरोप है कि पति भानू प्रताप ताप सिंह की मृत्यु के बाद से ही देवर आनंद प्रताप सिंह आए दिन मेरे और मेरी दोनों पुत्रियों के साथ दुर्व्यवहार करते हैं।आरोप लगाया कि उनके सुबह कार्यालय जाने के समय रास्ते में खड़े होकर गलत शब्दों का इस्तेमाल करते हैं। दिन भर घर में अकेले रहती हूँ इसका फायदा उठाकर आए दिन गाली-गलौज एवं घर खाली करके यहाँ से चले जाने की धमकी देते हैं, कहते है नही खाली करोगे तो तुमको और तुम्हारे बच्चों को जान से मार दिया जाएगा।सात अप्रैल को मेरे भर्ती रहने के दौरान छोटी बेटी घर में अकेली थी जिसका फायदा उठाकर आरोपी व उनकी धर्मपत्नी और उनके पुत्र जबरन बिना सहमति के दीवाल उठाने लगे।मेरी बेटी के मना करने पर उसके साथ दुर्व्यवहार किया।पीड़ित विधवा ने सीओ सिटी समेत अन्य अधिकारी से भी शिकायत दर्ज करा इंसाफ की मांग की है।

