अयोध्या विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी का बैठक के दौरान हुआ स्वागत 

अयोध्या।(डाक्टर अजय तिवारी जिला संवाददाता) विधानसभा चुनाव को लेकर महानगर कांग्रेस कमेटी की बैठक रिकाबगंज स्थित कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन पर संपन्न हुई।इस बैठक में अयोध्या विधानसभा के कांग्रेस उम्मीदवार रीता मौर्य का स्वागत किया गया।इस मौके पर बैठक को संबोधित करते हुए विधानसभा उम्मीदवार रीता मौर्या ने कहा शीर्ष नेतृत्व में जो विश्वास मेरे ऊपर किया है उस पर खरा उतरने का मैं प्रयास करूंगी अध्यक्षता कर रहे महानगर अध्यक्ष  वेद सिंह कमल ने कहा मौजूदा समय में सत्ताधारी दल की गलत नीतियों के कारण समाज का हर वर्ग दुखी है ऐसे समय में कांग्रेसियों को मजबूती से जनता के बीच जाना चाहिए और सरकार की नाकामियों तथा कांग्रेस के घोषणा पत्र के आधार पर जनता से वोट की अपील करनी चाहिए श्री कमल ने कहा महानगर कांग्रेसका मजबूत संगठन हर वार्ड में है जिसका लाभ हमें चुनावों में मिलेगा।एआईसीसी सदस्य राजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा चुनाव में कई लोग टिकट मांगते हैं सब के समर्थक होते हैं लेकिन पार्टी का निर्णय होते ही सब को एकजुट होकर पार्टी कैंडिडेट शिरोधार्य करते हुए उसे बिजली बनाने में जुट जाना चाहिए।पूर्व जिलाध्यक्ष रामदास वर्मा ने पार्टी प्रत्याशी को सुझाव दिया कि संगठन के लोगों को एकजुट करके तथा विधानसभा को कई सेक्टरों में बांटकर मजबूत और मेहनती कार्यकर्ताओं के दम पर हम चुनाव में बेहतर ढंग से लड़ाई लड़ सकते हैं।
कार्यक्रम का संचालन महानगर उपाध्यक्ष श्रीनिवास शास्त्री ने किया।इस बैठक में प्रमुख रूप से एआईसीसी सदस्य उग्रसेन मिश्रा जिला प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुरेंद्र प्रताप सिंह शैलेंद्र मणि पांडे अजमल खलील जय मंगल दास सविता यादव उमेश उपाध्याय डीएन वर्मा रीता मौर्य गिरजेश सिंह रामकरण कोरी राम सागर मौर्य चंद्रपाल चतुर्वेदी उमेश फ्लावर नकवी राजकुमार गुप्ता घनश्याम साहू ज्योति श्रीवास्तव कुंवर अभ्युदय प्रताप सिंह अंकित जैन रविंद्र साहनी फिरोज अंसारी राजेश यादव सुशील यादव केसरी कुमार मिश्रा उमेश गौड़ इंद्रदेव पांडे सुरेश जी कामराज सिद्धकी चंचल सोनकर प्रवीण श्रीवास्तव ताज मोहम्मद शिवम पांडे आरएन शर्मा मोहम्मद आरिफ प्रेम कुमार पांडे आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *