अयोध्या।(डा.अजय तिवारी जिला संवाददाता) अयोध्या नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने अयोध्या के विभिन्न मंदिरों में पूजन अर्चन कर भारतीय जनता पार्टी के मिशन 2022 का शुभारंभ किया , इसी क्रम में आज भारतीय जनता पार्टी अयोध्या मंडल के मीडिया प्रभारी सिद्धार्थ श्रीवास्तव जी के आवास पर क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों एवं पत्रकारों के साथ चाय वार्ता कर अपने कार्यकाल एवं सरकार की उपलब्धियां गिनाकर भविष्य की संकल्पना बताई । सिद्दार्थ श्रीवास्तव जी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा कार्यकर्ताओं के हितों के लिए कार्य करती है एवं सभी माननीय एक नियमित अंतराल पर सभी जन सामान्य देव तुल्य विधानसभा वासियों से मिलकर मिलकर उनकी समस्याओं का समाधान करते हैं , इसी क्रम में विद्यायक ने कार्यकर्ताओं के घर घर जाकर मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जानकर योगी जी के मिशन को साकार करने के लिए दिशा निर्देश प्रदान कर रहे हैं । आज के कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष बालकृष्ण वैश्य, प्रेस क्लब अयोध्या के अध्यक्ष महेंद्र त्रिपाठी युवा मोर्चा अध्यक्ष महानगर रवि शर्मा उम्मीद एक आस के अध्यक्ष एवं महानगर मीडिया प्रभारी युवा मोर्चा आशीष श्रीवास्तव पार्षद प्रतिनिधि अनुसूचित मोर्चा महानगर उपाध्यक्ष अभिषेक सागर पार्षद नंदलाल गुप्ता सोशल मीडिया प्रभारी सौरभ शर्मा पिछड़ा वर्ग मीडिया प्रभारी महेंद्र गुप्ता पत्रकार सूर्यांश मिश्रा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के महानगर सह संयोजक अर्पित श्रीवास्तव हर्षित श्रीवास्तव रौनक श्रीवास्तव अमरजीत ओम प्रकाश पांडे जी आचार्य स्मृति सागर चंद्रमौली पांडे महंत मनीष मिश्रा बाबा अनुराग श्रीवास्तव अनूप श्रीवास्तव सोमिल गुप्ता रंजीत गौतम प्रदीप पांडे आदि मोहल्ले वासी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

