अयोध्या शहरी क्षेत्र में छिनौती का शिकार हुई वृद्ध महिला

अयोध्या (संवाददाता) सुरेंद्र कुमार।अयोध्या थाना कोतवाली नगर अंतर्गत क्षेत्र चौक सब्जी मंडी के पास 13 जनवरी शाम 5:00 से 6:00 के बीच वृद्ध महिला के साथ एक गिरोह द्वारा महिला के आभूषण जबरन छीने जाने का घटना सामने आया, वृद्ध महिला रेखा देवी जो रिकाबगंज गंधारी बाजार की रहने वाली है यह घटना तब घटी जब शाम को वृद्ध महिला सब्जी मंडी सब्जी खरीदने गई तभी कुछ अज्ञात व्यक्ति महिला के पास आकर कहा कि हमें कुछ पैसे दे दीजिए मुझे दिल्ली के लिए किराया चाहिए और मेरे पास पैसों की गड्डी है, मैं आजमगढ़ से एक अधिकारी का पैसा चुरा कर ले कर आया हूं वह मैं आपको दे दूंगा बात करते-करते एक महिला उस ग्रुप की आई और वृद्ध महिला के पहने हुए जेवर को उतारने लगी और कहने लगी माता जी मैं भी मदद कर रही हूं और आप भी इसको दे दो, महिला इंकार करती रह गई लेकिन वह सारे आभूषण उतार कर फरार हो गए महिला आवाज लगाती रह गई लेकिन वह सब भाग निकले थे और महिला के बैग में एक गड्डी रख दी उसको खोलने के बाद यह पता चला ₹10 की एक नोटों पर लगी थी बाकी सफेद कागज थे,जिसको पुलिस प्रशासन विभाग को दे दिया गया मामले की तहरीर पुलिस प्रशासन को दी गई वहां पर लगे सीसी कैमरे बंद मिले।मामले की छानबीन में पुलिस जुटी लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *