अयोध्या शहर के नगर निगम क्षेत्र नियावां चौराहा से जंमथरा तक के सड़क शिलान्यास का किया गया उद्घाटन

अयोध्या( संवाददाता) सुरेंद्र कुमार ।  29 अक्टूबर 2021 अयोध्या नगर निगम क्षेत्र की सड़कें मजबूत बनेगी और कोई भी सड़क जो बनने योग्य है बिना बने नहीं रह जाएंगी उक्त विचार नियावां चौराहा से जमथर। तक जाने वाली सड़क के शिलान्यास समारोह में श्री ऋषिकेश उपाध्याय माननीय महापौर नगर निगम अयोध्या ने व्यक्त किए श्री उपाध्याय ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी अयोध्या की सड़कों और गलियों को बनाने के लिए पर्याप्त बजट उपलब्ध कराएंगे इसके लिए नगर निगम द्वारा परियोजना बनाकर शासन को प्रेषित कर दी गई है बहुत जल्दी ही बजट प्राप्त होगा और सभी बनने योग्य सड़कें गलियों में कार्य शुरू करा दिया जाएगा श्री उपाध्याय ने कहा कि नियावां चौराहे से जमथर। का जो मार्ग है बहुत ही महत्वपूर्ण मार्ग इसको गुणवत्ता परक बनाने के लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं क्योंकि शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के भी जनसामान्य बड़ी तादाद में अंतिम संस्कार के कार्यक्रमों में आना जाना होता है इसलिए इस सड़क को सर्वोच्च प्राथमिकता में निर्माण कराया जा रहा है इस अवसर पर अयोध्या के माननीय सांसद श्री लल्लू सिंह जी ने कहा कि अयोध्या के विकास में भारत सरकार और राज्य सरकार पूरी तरह संवेदनशील है और हर अपेक्षित विकास के कार्य को संज्ञान के आने पर हर संभव मदद प्राप्त हो रही है आने वाले समय में अयोध्या के विकास को एक मॉडल के रूप में प्रस्तुत किया जाएगा अयोध्या के माननीय विधायक श्री वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की उत्तर प्रदेश की सरकार और केंद्र की सरकार अयोध्या के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं और हम सभी जनप्रतिनिधि अयोध्या के विकास के प्रति संकल्पित और प्रयासरत हैं शिलान्यास समारोह में श्री बुद्धि लाल प्रजापति पार्षद श्री बाबू नंदन सोनकर पार्षद भारतीय जनता पार्टी के सम्मानित नेतागण एवं कार्यकर्ता नगर निगम के मुख्य अभियंता निर्माण मनीष अवस्थी सहायक अभियंता निर्माण श्री आर के तिवारी अभियंता चंद्रपाल मौर्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *