अयोध्या श्री राम प्राण प्रतिष्ठा को लेकर 5.59 लाख स्थानों पर हुए थे 9.85 लाख कार्यक्रम

अयोध्या श्री राम प्राण प्रतिष्ठा को लेकर 5.59 लाख स्थानों पर हुए थे 9.85 लाख कार्यक्रम

अयोध्या (डीकेयू लाइव ब्यूरो चीफ) सुरेंद्र कुमार।रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के एक साल पूरे होने वाले हैं। प्राण प्रतिष्ठा हिंदू तिथि पौष शुक्ला द्वादशी को हुई थी। यह तिथि इस साल 11 जनवरी को पड़ रही है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट तीन दिवसीय समारोह की तैयारी कर रहा है।एक साल पहले हुई प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव अकल्पनीय था। अद्भुत इसलिए था कि प्राण प्रतिष्ठा में 5.59 लाख स्थानों पर 9.85 लाख कार्यक्रम हुए थे। अकल्पनीय इसलिए था कि 27.81 करोड़ लोग कार्यक्रमों के सहभागी बने पूरा देश राममय हो उठा था। श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय के अनुसार मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट की अपील पर आरएसएस के स्वंयसेवकों एवं समाज के विविध संस्था, संगठनों, कार्यकर्ता की ओर से गृह संपर्क अभियान चलाया गया। इसमें निमंत्रित करने के लिए देशभर अक्षत वितरण का कार्यक्रम हुआ। इसमें संघ की ओर से एक से 15 जनवरी 2025 तक चलाए गए गृह संपर्क अभियान में सभी प्रांतों के 5,78,778 गांवों और 4727 नगरों के कुल 199,84,9071 परिवारों से स्वयंसेवकों सहित व्यक्तियों ने संपर्क किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *