अयोध्या(संवाददाता) सुरेंद्र कुमार।17 जिलों में 65 दिनों तक चलने वाले रामायण कॉन्क्लेव का रविवार को देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने रामकथा पार्क में दीप जलाकर उद्घाटन किया। रामायण कॉन्क्लेव का शुभारंभ अयोध्या से हुआ है और 65 दिन बाद एक नवंबर को अयोध्या में ही इसका समापन होगा। रामायण कॉन्क्लेव में राम की कथा, लोक संगीत, नाटक, रामायण गान के जरिए राम की गाथा का प्रचार-प्रसार किया जाना है।रामायण कॉन्क्लेव अयोध्या से गोरखपुर, बलिया, वाराणसी, चित्रकूट, गढमुक्तेश्वर, गाजियाबाद, मथुरा, सहारनपुर, बरेली समेत 17 जिलों में आयोजित होगा। रामायण कॉन्क्लेव के उद्घाटन पर पहुंचे राष्ट्रपति का रामकथा पार्क में भव्य अभिनंदन किया गया। जन-जन के राम…थीम पर आधारित ध्वनि व वैदिक मंत्रोच्चारों के मध्य राष्ट्रपति का भव्य स्वागत किया गया।

