*अर्पित महिला कल्याण संस्था द्वारा पेपर मिल कॉलोनी में गरीबों को निशुल्क कपड़ा वितरण*
लखनऊ:जनसेवा, जनजागरण, समाजोत्थान आदि से संबंधित अनेक कार्यक्रमों को संचालित करने के लिए लखनऊ की कुछ प्रबुद्ध महिलाओं द्वारा *अर्पित महिला कल्याणकारी संस्था* का गठन 25 वर्ष पूर्व किया किया गया था । संस्था उत्तर प्रदेश ट्रस्ट , सोसाइटीज़ एवं चिट्स अधिनियम 1860 के अंतर्गत पंजीकृत हैं । संस्था किसी भी प्रकार का सरकारी अनुदान प्राप्त नहीं करती है। संस्था अपने संसाधनों से ही कार्यक्रम आयोजित करती आ रहीं हैं । संस्था द्वारा अपने उद्देश्यों के क्रम में पेपर मिल कालोनी में गरीबों को नि: शुल्क कपड़ा वितरण के द्वितीय चरण का कार्य दिन रविवार दिनांक 07 दिसम्बर 2025 को सम्पन्न हुआ। जिसमें गरीब लोगों ने अपनी रुचि प्रदर्शित करते हुए आवश्यकता के अनुसार कपड़ों का चयन कर कपड़े प्राप्त किये । कार्यक्रम के संचालन के समय संस्था की वर्तमान अध्यक्ष मंजू रावत, उपाध्यक्ष स्वाति मालवीय सचिव संतोषी भण्डारी मार्गदर्शक नीरा पाण्डेय ,अनीता जैन के साथ ही संस्था के सदस्य एवं क्षेत्रीय पार्षद राजेश सिंह ‘गब्बर’, अशोक मिश्रा, जे पी सिंह, निवेदिता भट्ट एवं कालोनी के प्रतिष्ठित गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे l

