अयोध्या(संवाददाता) सुरेंद्र कुमार। अयोध्या में भाजपा के अंतिम जन विश्वास यात्रा में उमड़ा जनसैलाब दिखाई पड़ा। अनुसूचित जनजाति मोर्चा के महानगर अध्यक्ष संतोष कुमार गौड़ और उनके पार्टी कार्यकर्ता में काफी हौसला का हर्ष उल्लास दिखने को मिला। जन विश्वास यात्रा नगर भ्रमण करते हुए साहबगंज के राम जानकी मंदिर के पास पहुंची जहां पर लोगों ने सांसद लल्लू सिंह, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता अन्य कार्यकर्ता पार्टी के सदस्यों का भव्य स्वागत महानगर अध्यक्ष और उनके कार्यकर्ताओं ने किया।महानगर अध्यक्ष संतोष कुमार गौड़ ने बताया भारतीय जनता पार्टी की यह यात्रा जनता के विश्वास की यात्रा का हैं, यूपी की जनता का पूरा विश्वास है कि एक बार फिर यूपी में योगी सरकार बनेगी इस यात्रा का प्रथम उद्देश है कि यूपी में किसी भी वर्ग संप्रदाय और जनता का विश्वास इतना योगी सरकार पर हो चुका है कि वह योगी सरकार को बनाने के लिए अपना महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी आज योगी सरकार ने गरीबों एवं असहायों को पक्का मकान रसोई गैस और करोना काल में राशन लोगों को दिया है जो आज भी घर घर में लोगों तक राशन पहुंच रहा है यूपी की जनता जानती है कि योगी सरकार के अलावा कोई भी सरकार इस तरह से शासन नहीं ला सकती कि जो आज माफिया भी उनके चंगुल में है और उन से डरती है जो जनता के लिए हितकर साबित हो रही है अपराध करने वालों के लिए अब कोई जगह जेल के अलावा नहीं है। इस जन विश्वास यात्रा का भव्य स्वागत करने में अनुसूचित जनजाति मोर्चा के महानगर अध्यक्ष संतोष कुमार गौड़ ,महानगर मंत्री भीम गौड़,मंगल प्रसाद गौड़,देवकाली मंडल अध्यक्ष प्रमोद कुमार गौड़, देवकाली मंडल महामंत्री विश्वास कश्यप, करिएप्पा मंडल अध्यक्ष विकास कुमार गौड़, अयोध्या मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार गौड़ एवं समस्त पदाधिकारी नेतागण मौजूद थे।

