अयोध्या (डीकेयू लाइव ब्यूरो) सुरेंद्र कुमार।अयोध्या में राजपाल आनंदीबेन पटेल
अवध विश्वविद्यालय के 27 वें दीक्षांत समारोह की शुरुआत नई परंपरा से की गई जिसमें सरस्वती दीप प्रज्वलन की जगह गागर में जल भरकर दिया जल संचयन का संदेश दिया गया, बिना नाम लिए राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा विदेश में जाकर कर रहे देश को बदनाम,कहते हैं देश में लोकतंत्र नहीं, अपने अनुवादम में अयोध्या वासियों से कहा आप लोग खुशनसीब है जो राम नगरी में लिया है जन्म, लड़कों पर ली चुटकी, कहा 80% गोल्ड मेडल लड़कियां ले जा रही, अवध विश्वविद्यालय में भी लड़कियों का ग्राफ बढ़कर 64% हुआ, महिला सशक्तिकरण पर कहा उत्तर प्रदेश के 6 विश्वविद्यालयो में महिला कुलपति, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने अवध विश्वविद्यालय की 127 मेघावी छात्रों को द गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया।
डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. गोयल ने जानकारी दी इसमें सर्वोच्च अंक प्राप्त स्नातक, परास्नातक एवं दानस्वरूप छात्र-छात्राओं को कुल 127 स्वर्णपदक प्रदान किए जायेंगे। इसमें 66 छात्राओं को स्वर्णपदक व 44 छात्रों को स्वर्णपदक दिया जायेगा। इस समारोह में विश्वविद्यालय परिसर एवं महाविद्यालयों के स्नातक, परास्नातक व पीएचडी में कुल 191074 छात्र-छात्राओं को उपाधि दी जायेगी। जिसमें स्नातक के कुल 152080, परास्नातक के कुल 38897 व पीएचडी के कुल 97 छात्र-छात्राओं को उपाधि दी जायेगी। समारोह को भव्य बनाने के लिए कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश राज्यपाल व कुलाधिपति उत्तर प्रदेश श्रीमती आनन्दीबेन पटेल कर रही है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हिमाचल प्रदेश केन्द्रीय विश्वविद्यालय, धर्मशाला के पूर्व कुलपति प्रो0 कुलदीप चन्द अग्निहोत्री होंगे। इस समारोह के विशिष्ट अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के योगेन्द्र उपाध्याय व उच्च शिक्षा राज्यमंत्री श्रीमती रजनी तिवारी होगी।
दीक्षांत समारोह की तैयारियों को लेकर कुलपति प्रो0 गोयल के दिशा-निर्देश में इसमें दीक्षांत समारोह के दिन होने वाले विशेष कार्यक्रम में कुलाधिपति द्वारा प्राथमिक विद्यालय सनाहा एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय मऊ शिवाला के 30 बच्चों को स्कूल बैग, स्टोरी बुक, स्टेशनरी बाक्स सहित टोकरी में पांच प्रकार के फल देने का रिहर्सल किया गया। इसमें कुलाधिपति द्वारा आगनबाडी़ कार्यकत्रियों को सेवा कार्य में प्रोत्साहन के लिए किट प्रदान किया जाएगा।

