अवैध वसूली के चक्कर में तीन पुलिस कर्मी हुए निलंबित, जांच के बाद हुआ खुलासा
ब्यूरो चीफ आर एल पांडेय
लखनऊ। कमता तिराहा, थाना क्षेत्र विभूतिखण्ड पर यातायात पुलिसकर्मियों द्वारा कतिपय वाहनों बसों आदि को अनावश्यक रूप से रोककर उनसे अवैध वसूली किये जाने की शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। बस चालकों द्वारा शिकायत करने पर संयुक्त पुलिस आयुक्त, कानून एवं व्यवस्था, लखनऊ द्वारा इसकी गोपनीय जाँच करायी गयी। आरोप प्रथम दृष्टया सत्य पाये जाने पर यातायात पुलिस के उपनिरीक्षक उमेश सिंह, आरक्षी शुभम कुमार, आरक्षी विवेक विशाल दुबे व आरक्षी सचिन कुमार के विरुद्ध निलम्बन की कार्यवाही के आदेश देते हुए
थाना विभूतिखण्ड पर इन चारों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कराने के भी आदेश दिये गये हैं। इनके द्वारा प्रमुख रूप से बाह्य राज्यों की बसों को देर रात्रि रोककर चालान का भय दिखाकर वसूली की जा रही थी। शिकायतकर्ता द्वारा पर्याप्त ऑडियो व वीडियो साक्ष्य भी उपलब्ध कराये गये थे।

