*अहमदाबाद से अयोध्या पहुंच राम मंदिर प्राप्त प्रतिष्ठा में बजाने वाला नगाड़ा*
अयोध्या (डीकेयू लाइव ब्यूरो) सुरेंद्र कुमार।अयोध्या मे भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान भव्य मंदिर में अब नगाड़ा भी बजेगा।अहमदाबाद से चल कर विशेष रथ पर 500 किलो का नगाड़ा आज अयोध्या पहुंचा। मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का समय नजदीक आते ही.देश भर से भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के लिए उपहार लाए जा रहे हैं। ऐसे में इन उपहारों को मंदिर परिसर में कहाँ लगाना है उसके लिए स्थान चयन करना भी एक चुनौती है दरअसल भव्य मंदिर के वृहद प्रांगण में यह सभी उपहार लगाए जायेंगे। अहमदाबाद से 9 दिन की यात्रा तय करके अयोध्या लेकर आए चिराग पटेल ने बताया कि नगाड़ा लेकर आज आए है। यह नगाड़ा 500 किलो औऱ नीचे की लारी 800 किलो की है। जिसकी लंबाई 56 इंच की।इस नगाड़े पर सोने और चांदी कि पर्त चढ़ाई गई है. 500 किलो के इस भव्य नगाड़े में लोहे और तांबे की प्लेट का इस्तेमाल हुआ है। इस नगाड़ा को 10 लोग यहां पर आए है।जिससे नगाड़े को हजारों वर्षों की आयु दी जा सके।बता दे कि अखिल भारतीय डगबर समाज द्वारा श्री राम मंदिर के लिए 500 किलोग्राम का विशेष नगाड़ा बनाया गया है।इस नगाड़े को बनाने वाले डगबर समाज के 4 लोग श्री राम लला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के दिन इसे मंदिर में बजायेंगे. इस नगाड़े पर सोने और चांदी कि पर्त चढ़ाई गई है। यह नगाड़ा गुजरात से एमपी होते हुए अयोध्या पहुंचा है।22 जनवरी को और उसके बाद इसकी गूंज श्री राम मंदिर में सुनी जा सकेगी।

