अज़मतगढ़ चेयरमैन पति का मामला कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है एक मामला अभी ठंडा नहीं हुआ तबतक दूसरा मामला तूल पकड़ लिया.
चेयरमैन पति अज़मतगढ़ बड़ा आरोप
अजमतगढ़ चेयरमैन प्रतिनिधि अजय साहनी द्वारा सरकारी जमीन कब्जा को लेकर होगी कार्यवाही::एसडीएम
स्मिथ इण्टर कालेज की जमीन पर कब्जा का आरोप।
प्रधानाचार्य ने उपजिलाधिकारी समेत कई को
लिखा पत्र।
रिपोर्ट *नीतीश जायसवाल आजमगढ़*
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के स्मिथ इंटर कॉलेज अजमतगढ़ जो काफी पुराना विद्यालय है। जिसकी काफी जमीन पड़ी हुई है।
जिस पर आज तक चार दिवारी आदि का निर्माण नहीं कि
या गया। जिसे 20 अगस्त 2023 को अजमतगढ़ अध्यक्ष पति अजय साहनी द्वारा गाटा संख्या 929,930 पर जो लगभग सात बिस्वा जमीन है जो विद्यालय के नाम से अंकित है और सड़क किनारे स्थित है जो करोङो रुपये के कीमत की बताई जा रही है। उस जमीन को चैयरमैन पति द्वारा कब्जा करने का आरोप लगाया गया है।जिसके कुछ हिस्से पर पिलर आदि लगाकर छुट्टी के दिन जबरदस्ती कब्जा कर लिया गया।जिसकी शिकायत प्रधानाचार्य नकुल कुमार द्वारा उपजिलाधिकारी सगड़ी एवं जिलाधिकारी आजमगढ़ से की गई जो विद्यालय के प्रबंधक भी है पर 20 दिन बीतने के बाद भी अब तक उक्त जमीन को खाली नहीं कराया गया।
पूर्व में भी अध्यक्ष पति को विवादों में रहने का रिस्ता जुड़ता जा रहा है। जहां इसके पूर्व प्राथमिक अध्यापकों से भी झड़प हुई थी एवं सभासद खुद उनके खिलाफ चोरी आदि का मुकदमा जीयनपुर कोतवाली में दर्ज करा चुकें है। इस दौरान कई बार शिकायतों के बाद भी अध्यक्ष पति के व्यवहार में बदलाव नहीं आ रहा है। जबकि आप है कि अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठकर हक जताते हुए दबंगई कर रहे हैं। ऊपर से सरकारी भूमि पर अतिक्रमण करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। जिस पर उप जिलाधिकारी सगड़ी अतुल कुमार गुप्ता ने कहा कि उक्त जमीन को जल्द ही खाली कराई जाएगी और अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में उन्होंने कहा कि इसके लिए टीम बनाकर जल्द ही अतिक्रमण हटाया जाएगा एवं अतिक्रमणकारियो के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

