अयोध्या
(डॉ अजय तिवारी जिला संबाददाता )
आचार्य नरेन्द्रदेव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के दीक्षांत समारोह के अवसर पर महामहिम राज्यपाल (उ० प्र०) आनंदी बेन पटेल ने अमानीगंज विकासखंड के आंगनबाड़ी केंद्र कोटडीह की आँगनबाड़ी कार्यकत्री श्रीमती उर्मिला देवी को सम्मानित किया साथ ही नौनिहालों (बच्चों) के सुगम पठन पाठन हेतु स्टडी व खेल किट भी प्रदान किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति डा० विजेंद्र सिंह, कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह अवलख, विशेष सचिव (भारत सरकार) के सी पटनायक, ज़िलाधिकारी अयोध्या व अन्य लोग मौजूद रहे।

