जौनपुर प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप आंगनवाड़ी केंद्रों पर पढ़ने वाले बच्चों के लिए बाल विकास पुष्टाहार विभाग द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों पर वितरित किए जाने वाला पुष्टाहार नगर के हरखपुर वार्ड में सीडीपीओ मनोज कुमार वर्मा डीपीओ डॉ राम बदन सिंह के दिशा निर्देश में क्षेत्रीय मुख्य सेविका अनीता यादव के द्वारा राशन वितरण कराया गया। इस दौरान 3 माह का राशन वितरण किया गया। जिसमें दलिया रिफाइंड चने की दाल व अन्य सामग्री वितरित किया गया। इसी क्रम में
जहागीराबाद में आंगनवाड़ी केंद्र पडाने में सुपरवाइजर शांति देवी के देखरेख में आंगनवाड़ी नीलम गुप्ता व सहायिका गुलशन जहां द्वारा गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कर उन्हें पुष्टाहार वितरित किया गया। पुष्टाहार में गर्भवती महिलाओं के लिए दिए जाने वाला पौष्टिक आहार दिया गया लगभग एक दर्जन महिलाओं की गोद भराई करते हुए उनके बच्चे को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से पुष्टाहार दिया गया।

