आंग्ल भाषा शिक्षण संस्थान उत्तर प्रदेश प्रयागराज में होगी राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के अंग्रेजी विषय के शिक्षक शिक्षिकाओं के प्रशिक्षण

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ। वर्तमान सरकार द्वारा प्रदेश के संचालित राजकीय स्कूलों के शिक्षकों को अंग्रेजी विषय के प्रभावी शिक्षण हेतु प्रशिक्षण दिया जाएगा,
वर्तमान पाठ्यक्रम के दृष्टिगत प्रत्येक शिक्षक शिक्षिका को अपडेट करने के उद्देश्य से चक्रवार शेड्यूल जारी किए गए हैं।
जे डी लखनऊ कार्यालय के मण्डलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ0दिनेश कुमार ने बताया कि ये जनपदवार प्रक्षिक्षण 18 अप्रैल से 10 मई तक 6 चक्रों में दिए जाएंगे
अभी प्रथम चरण में प्रत्येक जनपद से चार चार शिक्षक शिक्षिका को चयनित कर प्रशिक्षण हेतु चयनित किया गया है जो स्वयं प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने अपने जनपद में मास्टर ट्रेनर की भूमिका का निर्वहन करेंगे।
डॉ0दिनेश कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले अंग्रेजी विषय की शिक्षक शिक्षिकाएं नई शिक्षा नीति में निहित प्रावधानों के अनुरूप भी अपने प्रभावी शिक्षण के कला कौशल में दक्ष होंगे।
प्रशिक्षण में भाग लेने के लिए प्रत्येक चक्र में 48 शिक्षक शिक्षिकाओं को चयनित किया गया है, और उसी प्रकार जनपदवार लिस्ट जारी की गई है।
जारी लिस्ट के अतिरिक्त किसी भी शिक्षक शिक्षिका को प्रशिक्षण में प्रतिभाग करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
लखनऊ मण्डल के 6 जनपदों (लखनऊ ,उन्नाव,रायबरेली, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, हरदोई ) से चयनित अंग्रेजी शिक्षक शिक्षिकाओं को समय से प्रशिक्षण में कार्यमुक्त करने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षकों को उपरोक्त प्रशिक्षण शेड्यूल से अवगत कराया जा चुका है।डॉ. दिनेश कुमार मण्डलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी लखनऊ मण्डल ने बताया कि
ऐसे प्रशिक्षण से शासकीय माध्यमिक विद्यालयों में अंग्रेजी विषय के शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया प्रभावी होने के साथ साथ छात्र छात्राओं में अंग्रेजी विषय मे पकड़ को भी मजबूती प्रदान करेगी।डॉ. दिनेश कुमार मण्डलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी लखनऊ मण्डल ने बताया कि प्रत्येक कार्य दिवस में प्रशिक्षण का समय प्रातः 8 बजकर 30 मिनट से शाम 6 बजे तक होगा और प्रत्येक चक्र में 48 अंग्रेजी शिक्षक शिक्षिकाएं होंगी जिनको तीन तीन दिवस के प्रशिक्षण दिए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *