आईएएस की नौकरी दिलाने के नाम पर 38 लाख की ठगी,सात पर केस दर्ज
ब्यूरो चीफ आलोक कुमार श्रीवास्तव
सुल्तानपुर / आईएएस की नौकरी दिलाने का झांसा देकर 38 लाख रुपये की ठगी के मामले में नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। एसपी के निर्देश पर दर्ज इस केस में धोखाधड़ी, जालसाजी, कूट रचित दस्तावेज तैयार करने और धमकी देने जैसी गंभीर धाराएं लगाई गई हैं। मामला कोतवाली नगर क्षेत्र के लक्ष्मणपुर चौकी इलाके से जुड़ा है।पीड़ित प्रांजल त्रिपाठी ने एसपी, डिप्टी सीएम और एएसपी से मिलकर लिखित तहरीर दी थी, जिसमें आरोप लगाया गया कि ई-एडमिट कार्ड, फर्जी ज्वाइनिंग लेटर आदि दिखाकर उनसे बड़ी रकम वसूली गई।पुलिस ने प्रांजल की तहरीर पर प्रणव, अधिवक्ता बजरंग द्विवेदी, मनीष दुबे, आशीष, राज, दीपक पटेल और श्रेयांश थाना कूरेभार निवासी समेत सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
FacebookMastodonEmailShare

