आईटीआई के छात्रों ने सड़क पर लगाया जाम

बीकापुर-अयोध्या। रामपुर भगन मे मुख्य चौराहे पर आईटीआई के छात्रों ने सड़क जाम कर दिया आक्रोशित छात्र छात्रों ने बताया कि आज हमारा आईटीआई इलेक्ट्रिशियन का पेपर डायमंड इंटर कॉलेज रामपुर भगन में होना था हम लोगों ने कृष्णा आईटीआई गुन्नौर  से आईटीआई इलेक्ट्रीशियन ट्रेड से फार्म भरा था वहां के संचालक पंकज सिंह ने बताया कि आप लोगों का पेपर डायमंड इंटर कॉलेज रामपुर भगन में होगा डायमंड इंटर कालेज पहुंचने पर पता चला कि इन लोगों का कोई फीस नहीं जमा है इससे नाराज होकर छात्रों ने कृष्णा आईटीआई के प्रबंधक पंकज सिंह के कार को घेर कर रामपुर  भगन चौराहे पर जाम लगा दिया रामपुर थाना पुलिस चौकी प्रभारी वीरेंद्र पाल ने बताया कि पेपर ना दे पाने के कारण छात्र  आक्रोशित थे जिन्होंने सड़क पर भीड़ इकट्ठा कर दी थी जिसके कारण जाम जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई थी जिन्हें समझा-बुझाकर शांत करा दिया गया है उन्होंने बताया कि इन सभी बच्चों ने अपना एडमिशन कृष्णा आईटीआई में कराया था वहां सीट न होने के कारण इन बच्चों को रामपुर भगन के डायमंड इंटर कॉलेज में संचालित आईटीआई में छात्र दिव्यांशु पांडे रघुवंशी आदि ने बताया कि 40000 फीस देकर हम लोगों ने कृष्णा आईटीआई gundhaur में एडमिशन कराया था तथा विद्यालय में ₹300 प्रति छात्र लेकर स्कॉलरशिप दिलाने का फॉर्म भी भरा गया था परंतु स्कॉलरशिप भी प्राप्त नहीं हुई आज पता चला कि हम लोगों का एडमिशन ही नहीं हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *