आकाशीय विद्युत गिरने से युवक की दर्दनाक मौत,खेत पर निगरानी करने गया था युवक

आकाशीय विद्युत गिरने से युवक की दर्दनाक मौत,खेत पर निगरानी करने गया था युवक

अयोध्या।जिले के थाना महाराजगंज क्षेत्र के पुलिस चौकी पूरा बाजार अंतर्गत ग्राम खानपुर निवासी राजित राम निषाद पुत्र स्वर्गीय जगदेव निषाद उम्र 35 वर्ष कीआकाशीय विद्युत गिरने से मृत्यु का मामला प्रकाश में आया है।सूत्र के मुताबिक खानपुर निवासी प्रधान संघ के संरक्षक अनिल तिवारी ने बताया कि राजित राम निषाद खेत पर निगरानी करने गया था उसी समय आकाशीय विद्युत की चपेट में आ गया।जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया परिवार वाले उसे जिला चिकित्सालय ले गए जहा इलाज के दौरान राजित राम की मौत हो गई।राजित राम निषाद के मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया परिवार में माता-पिता के अलावा पत्नी और तीन छोटे-छोटे बच्चे है।यह घटना बुधवार साय काल लगभग 4ः00 बजे की है। इस घटना की पुष्टि चौकी प्रभारी पूरा बाजार राम अवतार राम ने भी की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *