
पत्रकार धनन्जय विश्वकर्मा
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के हड़ही गांव के एक अभियुक्त को आचार संहिता के उल्लंघन करने पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, बतादें कि जनपद में चुनाव के दृष्टिगत आचार संहिता का उलंघन करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत अभियुक्त के विरुद्ध प्र0नि0 देवानन्द रजक मय हमराह हे0का0अनुज प्रताप सिंह का0 अनुज शुक्ला व म0का0 सरिता सिंह के द्वारा भदेठी से क्षेत्र से निरीक्षण कर रहे थे। कि रेलवे क्रॉसिंग मेहरावां के पास अभि0 विवेक कुमार शास्त्री पुत्र अभय़राज शास्त्री निवासी हड़ही थाना सरायख्वाजा जौनपुर को एक मोटर साइकिल पर AIMIM पार्टी के दो बड़े झण्डे लगाकर जा रहा था। हमराहियों के साथ थाना प्रभारी ने जाँच किया। तो गाड़ी के डिग्गी में 06 झण्डे व 10 पट्टी चेक करके बरामद किया । जिसके सम्बन्ध में आचार संहिता का उलंघन पाया गया। जिससे सम्बन्धित मु0अ0सं0 73/22 धारा -171H भादवि मे थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत हुआ।

