आजादी अमृत महोत्सव पर्व पर एडवोकेट वेलफेयर एसोसिएशन लखनऊ द्वारा निकाला गया तिरंगा यात्रा

अयोध्या।(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ अयोध्या)देश में जहां एक ओर आजादी के 75 वर्ष पूरा होने पर आजादी अमृत महोत्सव पर्व हर्षोल्लास पूर्वक ढंग से मनाया गया। इसी कड़ी में इस मौके पर एडवोकेट वेलफेयर एसोसिएशन लखनऊ द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक तिरंगा यात्रा निकाला गया।जो लखनऊ के भूतनाथ मार्केट से निकल कर भूतनाथ मेट्रो स्टेशन, इंदिरा नगर, पालिटेक्निक चौराहा होते हुए बी ब्लॉक चौराहे पर आकर सम्पन्न हुआ। इस मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष विवेक कुमार सिंह, उपाध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता अमित कुमार त्रिवेदी, सभासद व संस्था सचिव दिलीप कुमार श्रीवास्तव सहित संस्था के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे। मालूम हो कि इस मौके पर देश में सभी लोगों ने तिरंगा रैली, अपने अपने घरों पर तिरंगा झंडा फहराकर इस पर्व को हर्षोल्लास पूर्वक ढंग से मनाया।वही इस मौके पर सभी सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों के साथ साथ राजनैतिक पार्टी कार्यालयों पर तिरंगा झंडा फहरा कर ध्वजारोहण किया गया।सरकारी व प्राइवेट कार्यालय पर भी तिरंगा फहराया गया।जनपद के सभी घरों व प्रतिष्ठानों पर तिरंगा लहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *