आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में बी डी ओ ने उतारी भारत मां की आरती

सोहावल-अयोध्या। आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में विकासखंड सोहावल क्षेत्र के प्रत्येक गांव में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा सचल वाहन पर भारत माता की फोटो लगाकर तथा वाद्य यंत्र बजाकर प्रत्येक गली व मोहल्लों में आम जनमानस व संभ्रांत व्यक्तियों द्वाराआरती उतारी जा रही है। इसी कड़ी में आज विकास खंड कार्यालय सोहावल के प्रांगण में आरती कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें खंड विकास अधिकारी रशेष गुप्ता, ब्लाक प्रमुख अनिल कुमार प्रियदर्शी तथा प्रमुख प्रतिनिधि सर्वेश सिंह चौहान द्वारा भारत माता की आरती उतारी गई। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए बी डी ओ रशेष गुप्ता ने कहां की विदेशी आक्रांताओं के गिरफ्त से देश को आजाद कराने में भारतवर्ष के लाखों में युवकों ने अपने प्राणों की आहुति दी है। इसी के बल पर देश आजाद हुआ है प्रत्येक गांव व मोहल्ले में भारत माता की आरती करके उन गुमनाम बहादुरों को श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य मिंटू सिंह, सर्वेश सिंह चौहान, सुरेंद्र कुमार, विशाल कुमार, बलराम पाठके, राजकुमार त्यागी, सेक्रेटरी पंकज मिश्रा, सेक्रेटरी महानुभाव मिश्र सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *