आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत अयोध्या के साधु संतों ने निकाली तिरंगा यात्रा

अयोध्या (संवाददाता) सुरेंद्र कुमार।आज पूरा हिंदुस्तान आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है, इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर देश आजादी का अमृत महोत्सव के रूप में मना रहा है। यह अमृत महोत्सव 17 अगस्त 2023 तक चलेगा।साधु संत भी आजादी के अमृत महोत्सव को मना रहे हैं. इसी कड़ी में आज रामनगरी अयोध्या के साधु संतों ने भी तिरंगा यात्रा निकली, जिसमे सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।इस दौरान संत महंतों ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाए।तो वही साधु संतों की तिरंगा यात्रा पर पुष्प वर्षा हुई। बीके मुकेश भाई ने बताया कि आज पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है अमृत महोत्सव के तहत अयोध्या के संत महंतों और विद्यालय मठ मंदिरों के छात्र-छात्राओं ने तिरंगा यात्रा में भाग लिया।रामनगरी अयोध्या के सभी मठ मंदिरों में तिरंगा लगाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *