आतंक का पर्याय बन चुके सुभाष यादव गैंग का अपराधी आनंद पुलिस मुठभेड़ में ढेर

ब्यूरो प्रमुख विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

इनामी अपराधी आनंद सागर जौनपुर में पुलिस मुठभेड़ में ढेर

जौनपुर सरकार द्वारा जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रहे पुलिस विभाग द्वारा अपराधियों को आए दिन काउंटर किया जा रहा है चाहे वह उत्तर प्रदेश का प्रादेशिक या किसी अन्य प्रदेश का अपराधी हो मध्यप्रदेश में विगत काफी समय में आतंक का पर्याय बन चुके सुभाष यादव गैंग का अपराधी आनंद को गुरुवार सुबह जौनपुर व मध्यप्रदेश व सतना पुलिस के साथ हुई पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया। विदित हो 10 दिन पहले ही सतना मध्य प्रदेश में इस गैंग द्वारा हत्या के साथ 15 लाख की डकेती को अंजाम दिया गया था जिसमें मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा इनाम घोषित किया गया था।उक्त गैंग के द्वारा जौनपुर, वाराणसी, आज़मगढ़, सतना व आदि जनपदो में लगातार संगीन घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा था।गुरुवार सुबह बक्शा थाना अंतर्गत अलीगंज के पास तड़के हुई मुठभेड़ में घायल बदमाश आनंद को हॉस्पिटल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *