
देश की उपासना न्यूज़
शाहगंज/जौनपुर
पत्रकार – धनन्जय विश्वकर्मा
लोक भारती की प्रेरणा से आदि गंगा माँ गोमती और माँ सई नदियों के दिव्य संगम स्थल रामेश्वर धाम राजेपुर , यमदग्निपुरम (जौनपुर) में बड़े श्रद्धापूर्वक जल महोत्सव मनाया गया।
कार्यक्रम संयोजक आचार्य विक्रम देव जी ने जन सहभागिता से घाटों की साफ सफाई कराकर, उपस्थित जनता जनार्दन को जल एवं जल स्रोतों यथा नदी, तालाब, झील, कुंवा, बावड़ी आदि के महत्व को समझाते हुए उनके संरक्षण सहित उनके जिर्णोद्धार, साफ सफाई, रख रखाव हेतु जन जागरूकता फैलाने के लिए संकल्प दिलाया ।
इस अवसर पर मिट्टी के दीप प्रज्जवलित करके गोमती सई के संगम तट पर सामूहिक आरती की गई बाद ।
कार्यक्रम में प्रो.( डॉ) विक्रम देव आचार्य, संस्थापक अधिष्ठाता, लोक कल्याण पीठ (न्यास),
डॉ.(सुश्री) विमला सिंह जी (प्रतिष्ठित समाज सेविका), श्री अशोक शर्मा जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष, भूमि जोतक संगठन,
डॉ. इंद्रेश कुमार जी ,
श्री राम चन्द्र जी
राहुल कुमार जी
प्रधान अनिल सरोज जी, हर्ष सोलंकी, शिवम सोलंकी सत्यप्रकाश सिंह आदि सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों प्रतिभाग किया।
अयोध्या चैत्र रामनवमी मेला-2022 के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा-व्यवस्था के कड़ी निगरानी

