आनंदम फूलों की होली महोत्सव में दस हजार से अधिक भक्त सम्मिलित हुए
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। श्री श्री राधारमण बिहारी (इस्कॉन) मंदिर, लखनऊ में अपरिमेय श्याम प्रभुजी, अध्यक्ष इस्कॉन लखनऊ के निर्देशन में आयोजित आनंदम फूलों की होली महोत्सव में शहर भर से आए दस हजार से अधिक भक्त सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में आमंत्रित गणमान्य अतिथियों ने अपने विचार व्यक्त किए। सभी भक्तजनों ने इस्कॉन यूथ फोरम, इस्कॉन गर्ल्स फोरम, तथा विदेशी रॉक बैंड द्वारा प्रस्तुति का भरपूर आनंद लिया।

