आबकारी विभाग और पुलिस टीम की छापेमारी में पकड़ी गई अवैध शराब

पुलिस टीम की छापेमारी में पकड़ी गई अवैध शराब

पाली-(हरदोई)

जिलाधिकारी अविनाश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार द्विवेदी के निर्देश पर कच्ची शराब का कारोबार करने वालों के विरुद्ध चलाये जा रहे प्रवर्तन अभियान तहत जिला आबकारी अधिकारी रविशंकर के नेतृत्व में आबकारी विभाग एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने रविवार को बेहटागोकुल थाना क्षेत्र के अलग -अलग गांवों रामपुर ,जमलापुर,व जसमई खरौना में दबिश की कार्यवाही के दौरान तलाशी में लगभग 100 लीटर कच्ची शराब एवं लगभग 900 किलोग्राम लहन व शराब बनाने के अन्य उपकरण बरामद किए गये।शराब एवं उपकरणों को कब्जे में लेते हुए लहन को मौके पर ही नष्ट करा दिया गया।गिरफ्तार पांच व्यक्तियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गई।दबिश के दौरान आबकारी निरीक्षक शाहाबाद नेहा सिंह मय आबकारी स्टॉफ एवं थाना बेहटागोकुल पुलिस टीम मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *