ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ-II का सोमवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा। महारानी के उत्तराधिकारी और उनके बेटे किंग चार्ल्स-III की इच्छा के मुताबिक, महारानी के अंतिम संस्कार के बाद एक हफ्ते तक पूरे देश में सार्वजनिक शोक का एलान किया जाएगा। क्वीन एलिजाबेथ के अंतिम संस्कार में अलग-अलग देशों के 500 से ज्यादा प्रतिनिधि शामिल होंगे।
ब्रिटेन का यह शाही आयोजन आमतौर पर नई और पुरानी प्रथाओं का मिला-जुला रूप रहे हैं, इस लिहाज से अबकी बार महारानी एलिजाबेथ-द्वितीय का अंतिम संस्कार भी अपवाद नहीं होगा। ऐसे में यह जानना अहम है कि आखिर इस बार राजपरिवार में होने जा रहा अंतिम संस्कार किस तरह से अलग होगा? सोमवार को पूरे दिन का कार्यक्रम क्या होगा? इसके अलावा पूरे ब्रिटेन में इस दिन क्या-क्या होगा? आइये जानते हैं…

