आर ए वी फाउंडेशन द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन
लखनऊ डेस्क (आर एल पाण्डेय).
पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सार्थक पहल करते हुए RAV Foundation द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम दो चरणों में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का पहला चरण उत्तर प्रदेश राज्य सूचना आयोग, विभूति खंड, गोमती नगर, लखनऊ में प्रातः 10:00 बजे आयोजित किया गया, जहाँ आयोग के मुख्य सूचना आयुक्त श्री राजकुमार विश्वकर्मा, सचिव डा. वेदपति मिश्र , उप सचिव श्री तेजस्कर पाण्डेय व फाउंडेशन की अध्यक्ष श्रीमती रचना शिशोदिया तथा डा. यशपाल सिंह (Emeritus scientist-ICAR) की गरिमामयी उपस्थिति में वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर आयोग के अधिकारियों और RAV Foundation की टीम ने मिलकर हरित क्रांति की दिशा में कदम बढ़ाया।
दूसरा चरण दोपहर 12:00 बजे पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय, गोमती नगर में संपन्न हुआ, जिसमें विद्यालय के प्राचार्य श्री संजीव अग्रवाल, उप प्राचार्य श्री प्रदीप कुमार मिश्रा, शिक्षकों तथा ऑफिस स्टाफ ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। संस्था की अध्यक्ष श्रीमती रचना शिशोदिया व स्वयंसेवकों की उपस्थिति में पर्यावरण की समस्याओं व उनके समाधान पर चर्चा हुई तथा सभी ने साथ मिलकर वृक्षारोपण किया।
RAV Foundation द्वारा बताया गया कि इस अभियान का उद्देश्य न केवल पौधारोपण करना है, बल्कि समाज में प्रकृति के प्रति उत्तरदायित्व की भावना जागृत करना है। उन्होंने कहा कि हर नागरिक का यह कर्तव्य है कि वह पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अपना योगदान दे। स्पष्ट किया गया की फाउंडेशन सिर्फ पौधे लगाकर उन्हे भूल नहीं जाता बल्कि माह में दो बार उनके द्वारा पौधों की गुड़ाई-खुदाई व खाद डालने का काम भी किया जाता है जब तक पौधे वृक्ष नहीं बन जाते।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण और जैव विविधता की रक्षा जैसे विषयों पर भी विचार रखे। कार्यक्रम का समापन वृक्षों की देखभाल करने की शपथ के साथ किया गया।

