आशियाना पुलिस ने अभियुक्त को किया गिरफ्तार

आशियाना पुलिस ने अभियुक्त को किया गिरफ्तार

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ। पुलिस आयुक्त एस०बी० शिरडकर जनपद लखनऊ व पुलिस उप आयुक्त पूर्वी आशीष श्रीवास्तव के कुशल निर्देशन में एंव अपर पुलिस उप आयुक्त पूर्वी सय्यद अली अब्बास के कुशल पर्यवेक्षण एवं निर्देशन में सहायक पुलिस आयुक्त कैन्ट पंकज कुमार सिंह के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक छत्रपाल सिंह थाना आशियाना द्वारा अपराध एंव अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत 01 नफर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

कार्यवाही का विवरण बताते हुए पुलिस ने कहा कि दिनांक 30.01.2024 को वादी मुकदमा द्वारा दिये गये प्रा०पत्र (प्रकरण- विपक्षी द्वारा दिनांक 27.01.2024 को वादी की नाबालिग पुत्री को अपने घर ले जाकर उसके साथ बलात्कार करने व मारपीट तथा जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में) के आधार पर थाना आशियाना लखनऊ पर मु0अ0सं0 30/2024 धारा 363/ 376D/323/506 भादवि व 3/4 पाक्सो एक्ट बनाम अरविन्द रावत व अन्य पंजीकृत होकर मुकदमा उपरोक्त की विवेचना प्र०नि० छत्रपाल सिंह द्वारा की जा रही है। दौरान विवेचना धारा 376D के अपराध का साक्ष्य न पाये जाने पर अभियोग से धारा 376D भादवि का लोप किया गया व धारा 376 भादवि की वृद्धि की गयी। मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त अरविन्द रावत की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया। आज दिनांक 31.01.2024 को मैं SHO छत्रपाल सिंह मय हमराह उ0नि0 अमर पाल अग्निहोत्री व हे०कां० धर्मेन्द्र तिवारी मय का०चा० अखिलेश राय मय सरकारी वाहन । मो० यूपी 70 एजी 3050 के द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर औरंगाबाद अण्डरपास के पास थाना क्षेत्र आशियाना लखनऊ से अभियुक्त अरविन्द रावत पुत्र कल्लू रावत मिस्त्री निवासी म०नं0 588/348 भदरूख बंगला बाजार थाना आशियाना लखनऊ उम्र 33 वर्ष को समय करीब 13.10 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया। अभियुक्त के विरूद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *