इंस्पेक्टर आलोक राय के नेतृत्व में कृष्णा नगर पुलिस का सराहनीय कार्य

आर एल पाण्डेय
लखनऊ। पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट लखनऊ के निर्देशन व पुलिस उपायुक्त मध्य व सहायक पुलिस आयुक्त कृष्णानगर के कुशल निर्देशन में कार्य कर रही थाना कृष्णानगर पुलिस के सराहनीय कार्य की जानकारी देते हुए इंस्पेक्टर आलोक राय ने बताया कि जिला सोनभद्र से भटकते भटकते लखनऊ पहुँच चुकी एक नाबालिग लड़की खुशबू उम्र 13 वर्ष बाराविरवा चौराहे के पास भटक रही थी कि थाना कृष्णानगर पुलिस की नारी शक्ति मिशन के तहत गस्त कर रही पिंक पेट्रोल स्कुटी की महिला पुलिस कर्मियो के द्वारा नाम पता पूछने पर अपना नाम खुशबू पु्त्री रामजनम निवासिनी ग्राम पटवर पोस्ट चौपन थाना सोनभद्र जिला सोनभद्र बताते हुए यह बतायी कि मै अपने घर से भटकते भटकते यहाँ तक पहुंच गयी हूं। इसी क्रम में पिंक पेट्रोल पर गस्त कर रही महिला पुलिस कर्मियो के द्वारा खुशबू के माता-पिता से सम्पर्क कर खुशबू उपरोक्त को उनके माता – पिता को सकुशल सुपुर्द किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *