इंस्पेक्टर आलोक राय ने चिकित्सक को किया गिरफ्तार

आर एल पाण्डेय लखनऊ। पुलिस आयुक्त लखनऊ के निर्देशन में महिलाओं के विरूद्ध हो रहे अपराध से सम्बन्धित अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त मध्य, अपर पुलिस उपायुक्त मध्य के कुशल पर्यवेक्षण एवं क्रम में सहायक पुलिस आयुक्त कृष्णानगर लखनऊ के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कृष्णानगर आलोक कुमार राय के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 407/2021 धारा 376,328,506 भा0द0वि0 में वाँछित अभियुक्त डा0 आशीष कुमार सिंघिया को बल्दीखेड़ा के पास से गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।इंस्पेक्टर आलोक कुमार राय ने बताया कि अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में भेजकर विधिक कार्यवाही की जा रही है। दिनाँक 23.09.2021 को वादिनी मुकदमा के द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत कराये गये मु0अ0सं0 407/2021 धारा 376,328,506 भा0द0वि0 की इंस्पेक्टर आलोक कुमार राय द्वारा सम्पादित की जा रही थी। अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त डा आशीष कुमार सिंघिया निवासी 1192 उपहार एल्डिको-2 रायबरेली रोड थाना पीजीआई लखनऊ की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित कर गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा था, जिसे काफी प्रयास के बाद इलेक्ट्रानिक / पुलिस सूचना तन्त्र की मदद से गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में इंस्पेक्टर आलोक कुमार राय, कांस्टेबल मनोज कुमार, किशनवीर सिंह शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *