इंस्पेक्टर राजेश कुमार के नेतृत्व में पारा पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

आर एल पाण्डेय
लखनऊ। पुलिस आयुक्त लखनऊ डी०के० ठाकुर के निर्देशन मे, पुलिस उपायुक्त दक्षिणी गोपाल कृष्ण’ चौधरी के मार्गदर्शन में, अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिणी पुणेन्दु सिंह व सहायक पुलिस आयुक्त काकोरी आशुतोष कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक पारा राजेश कुमार के नेतृत्व में उ0नि0 पटेल राठी मय हमराही फोर्स के द्वारा अभियुक्त धर्मेंद्र सिंह पुत्र रोवेन्द्र सिंह निवासी प्रभातपुरम आलमनगर थाना तालकटोरा जिला लखनऊ उम्र करीब 46 वर्ष को मायापुरम मोड़ के पास से गिरफ्तार कर 700 ग्राम अबैध गांजा बरामद किया गया। इस संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 509/21 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक पटेल राठी, चंद्रभान सिंह आरक्षी सभाजीत शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *