इंस्पेक्टर विद्या सागर पाल के नेतृत्व में पचदेवरा पुलिस ने अभियुक्त को किया गिरफ्तार
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। जनपद हरदोई में अपराध नियन्त्रण व अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक हरदोई के कुशल निर्देश मे चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (पo) के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी शाहाबाद के मार्ग दर्शन व प्रभारी निरीक्षक पचदेवरा के लगातार कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 03.11.2023 को थाना पुलिस टीम द्वारा एक नफर वारन्टी अभियुक्त जोगेन्द्र सिंह पुत्र फकीरे नि० ग्राम मुर्तजानगर थाना पचदेवरा जनपद हरदोई को गिरफ्तार किया गया अभियुक्त उपरोक्त को सम्बन्धित माननीय न्यायालय हरदोई के समक्ष पेश कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक नरेन्द्र कुमार,कांस्टेबल विवेक त्यागी थाना पचदेवरा जनपद हरदोई शामिल रहे।

