इंस्पेक्टर शिव कान्त शुक्ला, डी.जी.पी. प्रशंसा चिन्ह से सम्मानित

इंस्पेक्टर शिव कान्त शुक्ला, डी.जी.पी. प्रशंसा चिन्ह से सम्मानित

सिटी रिपोर्टर प्रत्यूष पाण्डेय

लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस 2025 (15 अगस्त 2025) के अवसर पर ई.ओ.डब्लू., मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, उ.प्र. लखनऊ में नियुक्त निरीक्षक इंस्पेक्टर शिव कान्त शुक्ला को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पुलिस महानिदेशक द्वारा प्रशंसा चिन्ह सिल्वर मेडल प्रदान किया गया है। उल्लेखनीय है इंस्पेक्टर शिव कान्त शुक्ला को विगत वर्ष स्वतंत्रता दिवस 2024 के अवसर पर भी उ.प्र. सरकार द्वारा उत्कृष्ट सेवा सम्मान – चिन्ह तथा भारत सरकार द्वारा अति उत्कृष्ट सेवा

सम्मान चिन्ह प्रदान किया जा चुका है। इंस्पेक्टर शिव कान्त शुक्ला विगत 8 वर्षों से निरीक्षक के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं और अपने सेवा काल के दौरान अपनी कर्तव्य निष्ठा, कर्मठता एवं ईमानदारी से कार्य करते हुए 100 से अधिक नकद पुरस्कार एवं अनेक प्रशस्ति पत्र प्राप्त कर चुके हैं।
इंस्पेक्टर शिव कान्त शुक्ला को डी.जी.पी. प्रशंसा चिन्ह से सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *