इलेक्ट्रो होम्योपैथिक डॉक्टर्स एसोसिएशन कमेटी का हुआ गठन, डॉक्टर वी आर वर्मा चेयरमैन व डाक्टर सुधीर मौर्या बने अध्यक्ष

 

अयोध्या।(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ अयोध्या) बुधवार को जिले के दर्शन नगर स्थित अवध इलेक्ट्रोपैथी क्लीनिक पर इलेक्ट्रो होम्यो पैथिक डॉक्टर्स एसोसिएशन कमेटी का गठन हुआ।इस संबंध में कमेटी के नवनिर्वाचित प्रेस सचिव डाक्टर राम जनम वर्मा,डॉ अशोक तिवारी व डॉक्टर अजय तिवारी ने संयुक्त रूप से बताया कि इस चुनाव मे चेयरमैन के पद पर डॉक्टर वी आर वर्मा व अध्यक्ष के पद पर डॉ सुधीर मौर्या का चयन हुआ।जबकि इसी के साथ ही साथ कोषाध्यक्ष के पद पर डॉ राम जी सैनी का चयन हुआ।इसके अलावा उप कोषाध्यक्ष के पद पर डॉक्टर श्री कांत द्विवेदी का चयन हुआ।चुनाव के इसी कड़ी में कमेटी के महामंत्री के पद पर डॉ मनोज सैनी,डॉक्टर गौतम गुप्ता,डॉक्टर ए पी सिंह व डॉ रविंद्र श्रीवास्तव को चुना गया।वही मंत्री के पद पर डॉक्टर आजम खान,डॉक्टर संतोष, डॉक्टर राजेंद्र मौर्या व डॉक्टर आर एन यादव को चुना गया।जबकि उपमंत्री के पद पर डाक्टर मोहम्मद हबीब,डाक्टर सैय्यद तुफैल रहमानी,डाक्टर जेपी वर्मा को भी चुना गया। इस मौके पर सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने एक दूसरे को बधाई दिया तथा कमेटी के विकास में तत्पर रहने के लिए एक दूसरे को भरोसा भी दिलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *