दिनांक 27 अगस्त 2025 को लखनऊ पब्लिक स्कूल साउथ सिटी ब्रांच एवं स्पष्ट सोच फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में विद्यालय के ऑडिटोरियम में Time for Care मिशन के तहत ( मेन्स्ट्रल हाईजीन ) विषय पर एक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. सुजाता देव (प्रोफेसर, केजीएमयू डा. वंदना सोलंकी, सहायक प्रोफेसर केजीएमयू ) अपनी टीम के साथ विशेष रूप से इस आयोजन हेतु उपस्थित हुईं। उन्होंने छात्राओं को मेंस्ट्रूअल हाइजीन से जुड़ी स्वच्छता, सामाजिक भ्रांतियाँ एवं । कार्यशाला में छात्राओं को जागरूक करने के साथ-साथ उनके व्यक्तिगत प्रश्नों का समाधान भी विशेषज्ञों द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के दौरान यूनिचार्म कम्पनी द्वारा निर्मित उच्च गुणवत्ता वाले ‘‘ Sofy‘ ब्रांड के सेनिटरी पैड्स को CSR गिफ्ट हैम्पर के माध्यम से निःशुल्क वितरित किया गया। इस अवसर यूनिफॉर्म कंपनी की मिस प्रीति नेगी,सीएसआर हेड एवं मिस अंकिता सुखवाल,वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी जिन्होंने सहयोग प्रदान कर इस आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस कार्यशाला के अंतर्गत लगभग 50 छात्राओं को निःशुल्क सेनिटरी नैपकिन प्रदान किए गए।

