इस उमस भरी  गर्मी में विद्युत कटौती से कनेक्शन धारक परेशान

 बीकापुर-अयोध्या। जिले के उप केंद्र तारुन व  गौरा गयासपुर से संचालित होने वाली   विद्युत सप्लाई  रात्रि में लगभग 3-4 घंटे काटी जा रही है इस उमस भरी भीषण गर्मी में लोगों का जीना  दुश्वार हो गया है। दोनो केंद्रों  से जुड़े लाइट कनेक्शन धारको राम जगत  तिवारी  कृष्णदेव पांडे  हेमंत कुमार  बर्मा  रवि बर्मा राधेश्याम वर्मा रजनीश यादव सहित  सैकड़ों  कनेक्शन धारकों में काफी आक्रोश व्याप्त है  उपभोक्ताओं  का  कहना है  की जहां  योगी सरकार  ग्रामीण क्षेत्रों में  14 -15  घंटे बिजली देने का निर्देश दिया  है वही इस उमस भरी भीषण गर्मी में  ग्रामीण  कनेक्शन धारकों  को  महज 8-9 घन्टे ही बिजली मिल  पा रही है इस बाबत  पूछने पर अवर अभियंता ने बताया  की जो सप्लाई ऊपर से मिल रही है वह निरंतर उपभोक्ताओं को  दी जा रही है अधिशासी अभियंता  द्वितीय  दूरभाष  पर  तरह तरह के बयान बदल कर  कभी बताते कि ग्रामीण  क्षेत्रों की कटौती के लिए लखनऊ से आदेश है तो कभी बताते हैं की यह कटौती लखनऊ से की जा रही है ये जिम्मेदार इस तरह का हवाला देकर अपनी जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़ रहे हैं तो शिकायत किससे  की जाय अधिशासी अभियंता के निरर्थक बयान से उपभोक्ता परेशान है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *