ईरान पर हमले के खिलाफ प्रदर्शन वामपंथी जन संघर्ष समिति ने राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन

ईरान पर हमले के खिलाफ प्रदर्शन वामपंथी जन संघर्ष समिति ने राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन

जौनपुर। वामपंथी जन संघर्ष समिति ने मंगलवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। समिति ने अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर की जा रही बमबारी के विरोध में राष्ट्रपति को संबोधित एक मांग पत्र जिलाधिकारी के माध्यम से भेजा।
वरिष्ठ नेता कामरेड ऊदल यादव ने कहा कि अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर बमबारी करके जान-माल का नुकसान पहुँचाने की प्रक्रिया तुरंत बंद होनी चाहिए। यह अंतर्राष्ट्रीय कानून का उल्लंघन है।
हमारी दूसरी मांग है कहा कि वामपंथी पार्टियाँ शांति की पक्षधर हैं और प्रत्येक युद्ध मानवता के खिलाफ अपराध है। इसलिए इस युद्ध को तत्काल रोका जाना चाहिए।और तीसरी मांग है कि यह युद्ध केवल अमेरिका, इजराइल और ईरान तक सीमित नहीं है। इसने खाड़ी के कई देशों को गंभीर रूप से प्रभावित किया है, जिससे दुनिया में आर्थिक तबाही का खतरा पैदा हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *