अयोध्या।(डाक्टर अजय तिवारी जिला संवाददाता) समाजवादी पार्टी कि महिला सभा की जिलाध्यक्ष सरोज यादव ने उड़ीसा रेल हादसा को बेहद दुखद पीड़ा दायक बताया।उन्होंने मरने वाले मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते घायलों को शीघ्र से शीघ्र स्वस्थ होने की कामना किया। उन्होंने कहा कि यह रेल हादसा बहुत ही दुःखद है।उड़ीसा के बालासोर में हुई भीषण ट्रेन दुर्घटना दुःखद, स्तब्धकारी और हृदय विदारक है। उन्होंने कहा कि इस हादसे में उनकी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ है।दुःख की इस घड़ी में सम्पूर्ण राष्ट्र शोकाकुल परिवारों के साथ है।ईश्वर घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करे। मृतकों को विनम्र श्रद्धांजलि, घायलों को भगवान जल्दी स्वस्थ करे। उन्होंने कहा कि रेल मंत्री को इस रेल हादसे से जिम्मेदारी लेते हुए पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। वही उन्होंने केंद्र सरकार से मांग किया कि मृतकों को 50 लाख तथा घायलों को 10 लाख सहायता देने के साथ साथ उनके परिवार में एक व्यक्ति को नौकरी दी जाए।

