उत्तर प्रदेश के चहुंमुखी विकास एवं उन्नति के लिए आगामी 2022 में अखिलेश यादव की सरकार बहुत जरूरी है।
उक्त बातें वरिष्ठ सपा नेता आरिफ़ हबीब ने सदर विधानसभा के नगर क्षेत्र के जहांगीराबाद और कटघरा सेक्टर के तारापुर कॉलोनी में बूथ स्तरीय बैठक और स्वागत समारोह में बतौर मुख्यातिथि कही है।
श्री हबीब ने आगे कहा कि लोकतंत्र मैं अपनी मर्जी का जनप्रतिनिधि और सरकार चुनने के लिए आपका वोट आवश्यक है,ऐसे में सभी वह लोग जो 18 वर्ष के हो गए हैं अपना वोट बनवा ले और नाम मतदाता सूची में जरूर दर्ज करा दें या जिनका वोट नहीं बना है वह भी अपना वोट बनवाले, क्योंकि बिना वोट के आप असहाय हैं और अपनी मर्जी का जनप्रतिनिधि या सरकार चुनने में असमर्थ होंगे।
आरिफ़ हबीब ने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश का विकास पिछले 5 वर्ष पूर्व अखिलेश यादव ने किया था और पिछले 5 वर्ष से जो सरकार उत्तर प्रदेश में चल रही है वह विकास से काफी दूर है, ऐसे में उत्तर प्रदेश को पुन: विकास भाईचारे और रोजगार के लिए, विकास के पथ पर ले जाने के लिए अखिलेश यादव की सरकार बनना आगामी 2022 में बहुत जरूरी है आप सभी अभी से संघर्ष और संवाद बनाते हुए इस काम में लग जाए।
बैठक को नगर महासचिव अरुण यादव,सेक्टर प्रभारी बबलू सोनकर ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर सपा नेता आरिफ़ हबीब ने कांग्रेस छोड़कर आए इसरार अहमद कुतुबुद्दीन हाशमी,जलालुद्दीन मंसूरी को समर्थकों सहित पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई।
उक्त अवसर पर इकराम राईनी, मुन्ना प्लाई, इसरार अहमद, अब्बास अली, सोचन राम सोनकर सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
समारोह का संचालन आयोजक नगर इकाई के नेता ताज मोहम्मद ने किया।
आभार ज्ञापन मोहम्मद इस्लाम ने किया

