उत्तर प्रदेश की महामहिम राज्यपाल द्वारा पुरस्कृत छात्रों को विद्यालय की ओर से किया गया सम्मानित

पाली -(हरदोई) गुरुवार को नगर के पब्लिक शिक्षा निकेतन विद्यालय में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पाली नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन कमलाकांत बाजपेयी व साथ ही विद्यालय प्रबंधक माया प्रकाश अवस्थी ,कोषाध्यक्ष डॉ आलोक अवस्थी व प्रधानाचार्य सुबोध रंजन गुप्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व चेयरमैन कमला कांत बाजपेयी व विद्यालय प्रबन्धक माया प्रकाश अवस्थी ने संयुक्त रूप से मां शारदे की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलित कर किया। तत्पश्चात विद्यालय के छात्र /छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रदर्शन किया गया। बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों को सभी ने सराहा। मुख्य अतिथि द्वारा विद्यालय में अपनी -अपनी कक्षाओं में स्थान प्राप्त छात्र/ छत्राओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। इसी क्रम में भारत स्काउट गाइड उत्तर प्रदेश में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को उत्तर प्रदेश की महामहिम राज्यपाल श्रीमती आनंदी बेन पटेल द्वारा पुरस्कृत राज्य पुरस्कार प्राप्त छात्रों को भी विद्यालय की ओर से मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया।
सम्मान पाने वाले विद्यार्थियों में आरती राजपूत,तान्या त्रिवेदी,शौर्य त्रिवेदी, प्रांशु बाजपेयी प्रियांशु मिश्रा, पवन मिश्रा,शिवम,अर्पित दीक्षित शामिल रहे।
इस अवसर पर संचालक अनुराग अवस्थी,नमित मिश्रा,कृष्ण मुरारी पांडेय, गिरीश मिश्र,हनुमान शरण अग्निहोत्री, दिलीप दीक्षित,सुनील शुक्ल, शिवकांत, रोहित,शिवानी आदि अध्यापक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *